सासाराम (ग्रामीण) : उत्पाद विभाग ने चुनाव के पूर्व सभी शराब दुकानों को सील कर दिया है. इसके अलावा जिन दुकानदारों ने खुद से अपनी दुकानें बंद कर दी है उसे भी घूम-घूम कर विभागीय अधिकारी सील कर रहे हैं. इस संबंध में सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद कुमार ने बताया कि विभाग के इंस्पेक्टर व अवर निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं, ताकि चुनाव कार्य प्रभावित न हो. उन्होंने कहा कि दुकानें 48 घंटे पूर्व सील किया गया है, जो चुनाव के दिन तक बंद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों द्वारा अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जायेगी, उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी व उनके लाइसेंस भी रद्द करने की दिशा में पहल की जायेगी. अवर निरीक्षण रंजन प्रसाद ने बताया कि शहर की सभी दुकानें बुधवार की देर शाम ही सील कर दी गयी. इसके अलावे अन्य दुकानें भी बुधवार को ही बंद कर दी गयी, बावजूद विभाग द्वारा उसे सील किया गया है.
