चुनाव आयुक्त से लगायी मतदान के लिए अवसर देने की गुहार

सासाराम (ग्रामीण). सासाराम विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 16 प्राथमिक के विद्यालय, अगरेर के मतदाता बीरा राम ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेज कर गांव के ही दबंगों द्वारा भगा देने के कारण मतदान से वंचित रहने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जून से ही उन्हें […]

सासाराम (ग्रामीण). सासाराम विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 16 प्राथमिक के विद्यालय, अगरेर के मतदाता बीरा राम ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेज कर गांव के ही दबंगों द्वारा भगा देने के कारण मतदान से वंचित रहने की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा जून से ही उन्हें गांव से भगा दिया गया है व उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में विधानसभा में मतदान से वंचित रह जाऊंगा. उन्होंने कहा है कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने कहा कि मुझे मतदान करने का अवसर प्रदान कराया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >