माओवादियों की टोह में चला कॉबिंग ऑपरेशन

सिरदला : माओवादियों की टोह में सिरदला के जंगल व पहाड़ पर नवादा के एसएसबी असिस्टेंट कमांडर प्रशांत गौतम व सिरदला के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया़ असिस्टेंट कमांडर प्रशांत गौतम ने बताया कि नवादा जिले से सटे कोडरमा व गया जिले के जंगलों में भी ऑपरेशन चलाया […]

सिरदला : माओवादियों की टोह में सिरदला के जंगल व पहाड़ पर नवादा के एसएसबी असिस्टेंट कमांडर प्रशांत गौतम व सिरदला के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को ज्वाइंट ऑपरेशन किया गया़ असिस्टेंट कमांडर प्रशांत गौतम ने बताया कि नवादा जिले से सटे कोडरमा व गया जिले के जंगलों में भी ऑपरेशन चलाया जा रहा है़ यह ऑपरेशन में कोडरमा, गया व नवादा जिले की एसएसबी, कोबरा बटालियन व सिविल पुलिस एक साथ काम कर रही है़
उन्होंने बताया कि झारखंड से सटे बाॅर्डर पर जंगल के पश्चिम से गया, उत्तर से नवादा व दक्षिण से कोडरमा जिले के कोबरा बटालियन घेरकर तीनों दिशा से एक साथ कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है़
ताकि, माओवादी किसी भी दिशा से भाग न सकें. कांबिंग ऑपरेशन के दूसरे दिन तक माओवादियों से न कहीं मुलाकात हुई, न ही कोई मुठभेड़ हुआ़ आशंका जतायी गयी कि कांबिंग ऑपरेशन की सूचना मिलते ही माओवादी वहां से भाग निकले़ ऑपरेशन के पहले दिन सिरदला थाने के बहुआरा, मढी कलौंदा, भीतिया, जीरवातरी के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया़ लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली़ दूसरे दिन बसेरिया जमुनदाहा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >