ऊमस भरी गरमी में लोग बेहाल

डेहरी ऑन सोन (सदर): ऊमस भरी गरमी में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बीएमपी विद्युत उपकेंद्र को जरूरत से कम बिजली मिलने के कारण शहर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. आपूर्ति कम होने के कारण कई फीडरों को बारी-बारी से बिजली दी जा रही है. इसके कारण उपभोक्ताओं को […]

डेहरी ऑन सोन (सदर): ऊमस भरी गरमी में बिजली की आंख-मिचौनी से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. बीएमपी विद्युत उपकेंद्र को जरूरत से कम बिजली मिलने के कारण शहर की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. आपूर्ति कम होने के कारण कई फीडरों को बारी-बारी से बिजली दी जा रही है. इसके कारण उपभोक्ताओं को समुचित मात्र में बिजली नहीं मिल पा रही है. इससे घरों में लगे बिजली से चलनेवाले उपकरण शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है.

बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रहा है. साथ ही लघु उद्योग धंधे पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. बीएमपी विद्युत उप केंद्र से रामगढ़ लक्ष्मण बिगहा डेहरी(वन), डेहरी दो, डालमियानगर हाइडल, लक्ष्मण बिगहा व रामगढ़ डिलिया फीडर में 11 हजार व करवंदिया पीएचइडी को 33 केबीए लाइन की आपूर्ति की जाती है. लेकिन, डेहरी दो फीडर को चलाने के लिए अकेले ही आठ मेगावाट बिजली चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >