कार में बस ने मारी टक्कर, दो जख्मी

सासाराम (रोहतास): शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर कुम्हऊ गेट के समीप रविवार की दोपहर एक यात्री से भरी बस ने सड़क पर खड़ी एक कार में पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कार चालक समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भरती कराया […]

सासाराम (रोहतास): शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर कुम्हऊ गेट के समीप रविवार की दोपहर एक यात्री से भरी बस ने सड़क पर खड़ी एक कार में पीछे से टक्कर मार दी.

इस हादसे में कार चालक समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में भरती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिद्धि गांव से आ रही जगदंबा नामक बस (यूपी 62 पी 1516) बैजनाथ धाम (देवघर) जा रही थी, जिसमें कुल 72 यात्री सवार थे.

इस दौरान एनएच-टू के कुम्हऊ गेट के समीप सड़क पर खड़ी पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा से आ रही महिंद्रा कंपनी की एक कार (टीवी 11 बीएच 3611) में बस ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार का चालक अशोक पांडेय व इंजीनियर शिव शंभु नामक घायल हो गये. घटना के बाद बस छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा. वहीं, टक्कर के बाद कार खाई में भी पलट गयी. दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >