जालसाजी का आरोपित गिरफ्तार

सासाराम (ग्रमीण) : व्यवसायी श्रीनिवास पांडेय के साथ एक लाख पैंसठ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उर्दा निवासी परमात्मा तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. स्थानीय नगर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़कियों का […]

सासाराम (ग्रमीण) : व्यवसायी श्रीनिवास पांडेय के साथ एक लाख पैंसठ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने उर्दा निवासी परमात्मा तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
स्थानीय नगर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति लड़कियों का भी सप्लायर है. लगभग एक दर्जन व्यक्तियों से ठगी की है. हालांकि, कई मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल, श्री निवास पांडेय को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पुलिस ने बीआर 24पी/ 2381 नंबर का एक बोलेरो भी बरामद किया है, जिस पर काले के शीशे लगे हुए हैं. एसपी ने बताया कि इस गाड़ी से लड़कियों की सप्लाइ की जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >