लापता दो बहनें बरामद

डेहरी-ऑन-सोन : डेहरी थाना क्षेत्र के जखी बिगहा की रहनेवाली दो सगी बहनों को पुलिस ने उसके घर से ही बरामद करने में सफलता पायी है. वर्ष 2012 में डेहरी थाना क्षेत्र के जखी बिगहा की रहनेवाली महिला ने अपनी दो बेटियों के लापता होने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी. महिला ने […]

डेहरी-ऑन-सोन : डेहरी थाना क्षेत्र के जखी बिगहा की रहनेवाली दो सगी बहनों को पुलिस ने उसके घर से ही बरामद करने में सफलता पायी है. वर्ष 2012 में डेहरी थाना क्षेत्र के जखी बिगहा की रहनेवाली महिला ने अपनी दो बेटियों के लापता होने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी.
महिला ने जखी बगहा के ही छोटन खां व इम्तियाज खां पर अपनी बेटियों के अपहरण का आरोप लगाया था. उस समय पुलिस ने छोटन खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इम्तियाज अब भी फरार है.
केस में सुनवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को जखी बिगहा स्थित उनके घर से ही बरामद किया. दोनों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. दोनों लड़कियों से दो बच्चे भी बरामद हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >