‘पीएम ने वादों को नहीं किया पूरा’

सासाराम(ग्रामीण) : युवा जदयू की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर उनका पुतला फूंका. जिलाध्यक्ष अशोक पटेल उर्फ पप्पू चौधरी के नेतृत्व में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला से कचहरी तक पैदल मार्च निकाला और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी […]

सासाराम(ग्रामीण) : युवा जदयू की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर उनका पुतला फूंका.
जिलाध्यक्ष अशोक पटेल उर्फ पप्पू चौधरी के नेतृत्व में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला से कचहरी तक पैदल मार्च निकाला और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंचे, जहां पीएम का पुतला फूंकने के बाद एक सभा हुई. इसमें नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के सौ दिन बाद युवाओं को रोजगार देने की वादा किया था, लेकिन अब तक उन्होंने इस पर अमल नहीं किया.
कार्यक्रम में छात्र समागम के जिलाध्यक्ष रवि मौर्य, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उषा पटेल, सत्येंद्र सिंह, राकेश कुमार,अंतु कुमार मेहता, संगीता सिंह, उदय शंकर चौबे व अशोक पटेल आदि मौजूद थे. नेताओं ने कहा कि आंदोलन को और भी व्यापक पैमाने पर चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >