दहेज के लिए महिला की गला दबा कर हत्या

सासाराम(नगर) : मॉडल थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर मुहल्ला में रविवार की रात दहेज को लेकर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मॉडल थानाध्यक्ष मो जुबैर आलम ने बताया कि एक माह पूर्व मुरादाबाद […]

सासाराम(नगर) : मॉडल थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर मुहल्ला में रविवार की रात दहेज को लेकर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मॉडल थानाध्यक्ष मो जुबैर आलम ने बताया कि एक माह पूर्व मुरादाबाद की रहने वाली वंदना कुमारी की शादी चंद्रवंशी नगर मुहल्ला के पिंटू कुमार से हुई थी.
शादी के कुछ ही दिन बाद महिला को ससुराल वालों ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर शुरू कर दिया. इसकी सूचना महिला ने मायके वालों को भी दी थी. महिला के भाई राजू कुमार ने अपने बहनोई पिंटू कुमार समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिंटू ने बताया कि दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी. असमर्थता जताने पर ससुरालवालों ने उसकी बहन की हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >