दो पक्षों में मारपीट, महिला सहित तीन को आयीं चोटें

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में मंगलवार की शाम हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना में एक महिला व एक वृद्ध का हाथ फैक्चर हो चुका है. इस मामले में घायल महिला द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध भगवानपुर थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने […]

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में मंगलवार की शाम हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना में एक महिला व एक वृद्ध का हाथ फैक्चर हो चुका है. इस मामले में घायल महिला द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध भगवानपुर थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की गयी है.

घटना के बारे में पता चला है कि कोई छोटी मोटी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे चले. इसमें तेतरी देवी, शिवचंद बिंद, लखिया देवी घायल हो गये. इस मामले में तेतरी देवी द्वारा दूसरे पक्ष के सुधीर पटेल, बालेश्वर पटेल, लखु पटेल, मेघन पटेल, प्रदुमन पटेल को थाने में आवेदन के माध्यम से नामजद बताया गया है.
ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल, रेफर
मोहनिया नगर. रामगढ़ बाजार जा रहे साइकिल सवार ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां घायल का प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया. खुर्द गौरा गांव निवासी बुद्ध पासी साइकिल से अपने गांव से रामगढ़ बाजार जा रहे थे. दैतरा बाबा के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर साइकिल सवार वृद्ध गिर गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >