भगवानपुर : थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव में मंगलवार की शाम हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. मारपीट की घटना में एक महिला व एक वृद्ध का हाथ फैक्चर हो चुका है. इस मामले में घायल महिला द्वारा दूसरे पक्ष के विरुद्ध भगवानपुर थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की गयी है.
घटना के बारे में पता चला है कि कोई छोटी मोटी बात को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे चले. इसमें तेतरी देवी, शिवचंद बिंद, लखिया देवी घायल हो गये. इस मामले में तेतरी देवी द्वारा दूसरे पक्ष के सुधीर पटेल, बालेश्वर पटेल, लखु पटेल, मेघन पटेल, प्रदुमन पटेल को थाने में आवेदन के माध्यम से नामजद बताया गया है.
ट्रक के धक्के से साइकिल सवार घायल, रेफर
मोहनिया नगर. रामगढ़ बाजार जा रहे साइकिल सवार ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां घायल का प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया. खुर्द गौरा गांव निवासी बुद्ध पासी साइकिल से अपने गांव से रामगढ़ बाजार जा रहे थे. दैतरा बाबा के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर साइकिल सवार वृद्ध गिर गये.
