रोहतास : पाकिस्तान जेल में बंद महिला के परिजनों की तलाश कर रही पुलिस

रोहतास : पुलिस पाकिस्तान के लाहौर केंद्रीय जेल में बंद एक महिला के गांव व परिजनों का पता कर रही है. एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार, जिले के कोनी बिगहा निवासी 51 वर्षीया महिला नकेया, पति धमन के गांव की खोज की जा रही है, ताकि उसके पाकिस्तान पहुंचने व चरित्र के बारे में रिपोर्ट […]

रोहतास : पुलिस पाकिस्तान के लाहौर केंद्रीय जेल में बंद एक महिला के गांव व परिजनों का पता कर रही है. एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार, जिले के कोनी बिगहा निवासी 51 वर्षीया महिला नकेया, पति धमन के गांव की खोज की जा रही है, ताकि उसके पाकिस्तान पहुंचने व चरित्र के बारे में रिपोर्ट भेजी जा सके. उस महिला ने अपना पता कोनी बिगहा, जिला डेहरी ऑन सोन बताया है, जबकि डेहरी आॅन सोन रोहतास जिले का एक शहर है. सभी थानाध्यक्षों को पता लगाने के लिए कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >