130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से राजधानी एक्सप्रेस का सफल ट्रायल

डालमियानगर : रेल विभाग ने बुधवार को देश के सबसे व्यस्तम ग्रेड कॉर्ड रेल खंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चला कर आरडीएसओ के निर्देशानुसार स्पीड ट्रायल किया. मुगलसराय मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि यह ट्रायल ट्रेन गया स्टेशन से सुबह 9:30 मिनट […]

डालमियानगर : रेल विभाग ने बुधवार को देश के सबसे व्यस्तम ग्रेड कॉर्ड रेल खंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चला कर आरडीएसओ के निर्देशानुसार स्पीड ट्रायल किया.

मुगलसराय मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि यह ट्रायल ट्रेन गया स्टेशन से सुबह 9:30 मिनट पर खुली और सोननगर 10:14, डेहरी स्टेशन 10:18, पहलेजा 10:20,करवंदिया 10:23, मुगलसराय 11:24 में पहुंच गयी. और ठीक इसी स्पीड से चलते हुए 15:30 मिनट पर कानपुर पहुंच गयी.
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल के लिए सोननगर में स्टेशन प्रबंधक असीम कुमार, डेहरी सेक्शन में यातायात निरीक्षक विनय कुमार, सासाराम में उमेश कुमार, भभुआ में संजय पासवान सहित मुगलसराय मंडल के इस रूट के सभी यातायात निरीक्षक तथा स्टेशन प्रबंधकों को निगरानी रखने के लिए अलर्ट मोड में रहने को कहा गया था व उन्हें इस ट्रेन की सूक्ष्म निगरानी कर मुख्यालय को हर पल पल की जानकारी देने की जवाबदेही थी.
इस ट्रेन के ट्रायल के लिए सभी गेट को पहले से ही बंद कर दिया गया था, ताकि परिचालन में व्यवधान उत्पन्न न हो. यह सीओसीआर 30584 ट्रायल स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गया से मुगलसराय की दूरी मात्र 115 मिनटों में ही पूर्ण कर ली.
इस ट्रायल स्पेशल राजधानी ट्रेन में 22 एल एचबी कोच लगे थे. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मुगलसराय मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने इस सफल ट्रायल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि इस ट्रायल से बहुत जल्दी यात्रा व माल ढुलाई के क्षेत्र में हमें बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे. यात्री बहुत कम समय में अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >