अनुदान पर बकरी उपलब्ध करायेगा पशुपालन विभाग

सासाराम शहर : अब छोटे पशुपालक बकरी फार्म खोल मोटी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए पशुपालन विभाग अनुदान दे रहा है. वर्ष 2019-20 बकरी फार्म योजना के तहत बकरी फार्म के लिए लाभार्थी आठ दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत विभाग 20 बकरियों के लिए आवेदन करने पर दो लाख, […]

सासाराम शहर : अब छोटे पशुपालक बकरी फार्म खोल मोटी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए पशुपालन विभाग अनुदान दे रहा है. वर्ष 2019-20 बकरी फार्म योजना के तहत बकरी फार्म के लिए लाभार्थी आठ दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना के तहत विभाग 20 बकरियों के लिए आवेदन करने पर दो लाख, 40 बकरियों के लिए चार लाख व 100 बकरियों के लिए 10 लाख रुपये उपलब्ध करायेगा. इसमें जेनरल कैटेगरी के लोगों के लिए 50 व एससी-एसटी के लिए 60 प्रतिशत तक अनुदान विभाग देगा. 100 बकरियों के फार्म के लिए ऑनलाईन आवेदन करना होगा. 20 व 40 बकरी लेनेवाले लाभार्थियों को जिला पशु चिकित्सा कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा.
इसकी जानकारी देते हुए जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि छोटे पशुपालकों को आगे आने के लिए सरकार की बेहतर पहल है. इस योजना के तहत जिला कार्यालय को अब तक दो आवेदन प्राप्त हुए हैं. लाभार्थी इस योजना की विशेष जानकारी विभाग द्वारा जारी वेबसाइट AHFBIHNIC.IN पर जानकारी ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >