पटना पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनों में बढ़ायी कोचों की संख्या

सासाराम ग्रामीण : पटना से भभुआ पैसेंजर व इंटरसिटी में बुधवार से कोच की संख्या बढ़ी गयी. इससे यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत होगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुगलसराय मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक जीके सिंह ने बताया कि भारतीय रेल देश के चातुर्दिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है. इसका उद्देश्य स्टेशनों और […]

सासाराम ग्रामीण : पटना से भभुआ पैसेंजर व इंटरसिटी में बुधवार से कोच की संख्या बढ़ी गयी. इससे यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत होगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुगलसराय मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक जीके सिंह ने बताया कि भारतीय रेल देश के चातुर्दिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है. इसका उद्देश्य स्टेशनों और ट्रेनों पर यात्री सुविधाओं की आवश्यकता के अनुरूप साधन मुहैया कराना है. मुगलसराय मंडल और मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना का प्रयास है कि उपलब्ध संसाधनों का सही दिशा में अधिकतम उपयोग किया जाये.

इस क्षेत्र में हमें आशातीत सफलता भी प्राप्त हुई है. यात्री सुविधाओं की बेहतरी के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुगलसराय मंडल ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों के आलावा और नये 21 कोच जोड़ कर इन ट्रेनों में स्थायी संवर्धन करने जा रहा है.
महिलाएं, बच्चों, वृद्ध व दैनिक व्यक्तियों सहित बड़ी में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वालों यात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार से तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों के साथ स्थायी संवर्धन किया जा रहा है. ट्रेनों के इस कोच संवर्धन से सामान्य श्रेणी में यात्रा विशेष कर पटना आवागमन में आसानी होगी.
इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
रेल प्रबंधन ने बताया कि भभुआ-सासाराम-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस(13249), भभुआ-सासाराम-डेहरी-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (13243)ट्रेन तथा सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन (53211) में पहले से चल रहे 15 कोच के अतिरिक्त सात-सात कोच और जोड़े जा रहे हैं. इन सभी ट्रेनों में कोचों का स्थायी संवर्द्धन करते हुए 15 नवंबर से परिचालन शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >