सासाराम नगर : नोखा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने पारिवारिक कलह के कारण गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. वे जहानाबाद के मोहिउद्दीनपुर गांव के रहनेवाले थे. स्व. रंजीत कुमार ने 2009 में पटना में बतौर सांख्यिकी पदाधिकारी अपनी नौकरी शुरू की थी. नौकरी लगते ही 2009 परिजनों के कहने पर उनकी शादी ब्यूटी नामक महिला से हुई थी. लेकिन, वे इस शादी से खुश नहीं थे.
छह माह पहले ही रंजीत ने रचायी थी दूसरी शादी
सासाराम नगर : नोखा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने पारिवारिक कलह के कारण गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. वे जहानाबाद के मोहिउद्दीनपुर गांव के रहनेवाले थे. स्व. रंजीत कुमार ने 2009 में पटना में बतौर सांख्यिकी पदाधिकारी अपनी नौकरी शुरू की थी. नौकरी लगते ही 2009 परिजनों के […]

इसी वर्ष 2009 के जून माह में किसी दूसरी महिला से शादी रचायी थी, जो पारिवारिक कलह का कारण बना. हालांकि, दूसरी पत्नी का नाम व पता परिजन बताने से संकोच करते रहे. बहरहाल प्रथम दृष्टया मामला दो पत्नियों के बीच पिसते नजर आ रहा है. पुलिस जांच से ही सही कारण स्पष्ट होगा.
इधर, सांख्यिकी पदाधिकारी की आत्महत्या से साथी कर्मचारी और पदाधिकारी हतप्रभ हैं. नोखा के दयाशंकर के मकान के एक फ्लैट में रंजीत कुमार के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान, बीसीओ लाला लालेश्वर, व बीसीआरओ अमर कुमार रहते थे.
इन सभी को भी यह भान नहीं हुआ कि मामला इस हद तक होगा कि सांख्यिकी पदाधिकारी अपनी जान देने पर उतारू हैं. तीनों ने बताया कि रात में तो सब ठीक था, लेकिन हम क्या जानते थे कि वे ऐसा कदम उठायेंगे. सुबह में जब देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला और घर में बर्तन पोछा करने वाली दाई ने बताया कि ऐसी घटना हुई है, तब हमें पता चला.
कलाई की नस काट डीएसओ ने की थी आत्महत्या
सासाराम के तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार डीएम कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर सी-5 में 7 अगस्त की रात कलाई की नस काट कर आत्महत्या कर ली थी. उस समय क्वार्टर में वे अकेले थे. घर में काम करनेवाली नौकरानी ने ही सबसे पहले मृत अवस्था में डीएसओ को देखा था. इसकी सूचना पर डीएम व एसपी पहुंचे थे और दोनों की उपस्थिति में दरवाजा को तोड़ा गया था.
इसकी सूचना पर पटना से डीएसओ की पत्नी बेबी देवी, डीएसओ के छोटे भाई संजय कुमार और बड़ी भाभी कविता देवी आठ अगस्त की सुबह पहुंची थीं. उस समय छोटे भाई संजय ने डीएसओ की मौत का जिम्मेवार अपनी भाभी डीएसओ की पत्नी को ठहराया था. उक्त मामले में डीएसओ के निजी चालक करगहर थाना क्षेत्र के तोरनी गांव निवासी सुधीर राय गिरफ्तारी भी हुई थी. डीएसओ के भाई के बयान पर पुलिस ने बेबी देवी 12 अगस्त गिरफ्तार की थी.
शोकसभा कर जताया शोक
नासरीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएस कार्यालय में बुधवार को नोखा के जेएसएस रंजीत कुमार
के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की
शांति के लिए प्रार्थना की. अध्यक्षता करते हुए जेएसएस विष्णु देव ने कहा कि रंजीत कुमार के आकस्मिक निधन से हमने एक कर्मठ अधिकारी खो दिया है. सभा में प्रखंड व अंचल कार्यालय, बीआरसी और पशुपालन विभाग के 50 कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर मो. जैय्यब, संजय कुमार, रामलड्डू चंद्रवंशी, निखिल कुमार आदि उपस्थित थे.