रोहतास : सांख्यिकी पदाधिकारी ने की आत्महत्या

नोखा में किराये के मकान में रहते थे जहानाबाद के रंजीत कुमार नोखा (रोहतास) : पारिवारिक कलह से परेशान जहानाबाद के निवासी नोखा के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह नोखा बस स्टैंड के पास काली मंदिर के पीछे किराये के […]

नोखा में किराये के मकान में रहते थे जहानाबाद के रंजीत कुमार
नोखा (रोहतास) : पारिवारिक कलह से परेशान जहानाबाद के निवासी नोखा के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार ने मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
वह नोखा बस स्टैंड के पास काली मंदिर के पीछे किराये के मकान में रहते थे और जहानाबाद के मोहिउद्दीनपुर के थे. उन्होंने पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर छह माह पहले ही दूसरी शादी की थी. मृतक के पिता सुरेश प्रसाद सिन्हा ने इस मामले में उनकी पहली पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बुधवार की सुबह जब प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार के घर पर काम करनेवाली खाना बनाने गयी, तो उन्हें कमरे की छत से मफलर व गमछी के फंदे से लटका पाया.
इसके बाद घटना की जानकारी फैलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी रामजी पासवान, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन व थाना प्रभारी नरोत्तमचंद्र ने बस स्टैंड स्थित दयाशंकर चौधरी के मकान में पहुंच कर जायजा लिया. बताया जाता है कि प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार की पहली शादी वर्ष 2009 में रूपा कुमारी से धनरुआ गांव में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >