कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

सासाराम ग्रामीण : जिले के विभिन्न नदियों व जलस्त्रोतों के महत्वपूर्ण घाटों व मंदिरों पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर स्नान व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही नदी घाटों पर डुबकी लगाना आरंभ कर दिया. इसे लेकर नदी घाटों पर व्यवस्था के साथ […]

सासाराम ग्रामीण : जिले के विभिन्न नदियों व जलस्त्रोतों के महत्वपूर्ण घाटों व मंदिरों पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर स्नान व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने अहले सुबह से ही नदी घाटों पर डुबकी लगाना आरंभ कर दिया. इसे लेकर नदी घाटों पर व्यवस्था के साथ ही स्थानीय समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सहायता व सुरक्षा में तत्पर रहे. इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों को सजाया गया था. विभिन्न मंदिरों में इस अवसर पर पूजा पाठ के साथ ही कार्तिक के महात्म की कथा लोगों ने सुन कर वैदिक रीति रिवाज के साथ ही उससे मिलने वालों फलों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शहर के सूर्य मंदिर परिसर स्थित कार्तिक महाराज के प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी. आचार्यों द्वारा कार्तिक माह के महत्व का वेद व पुराण संगत की कथा कही गयी. विभिन्न प्रकार की पूजा, तप व उससे प्राप्त होने के फल के बारे में बताया गया.
सोन नदी में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता : अकबरपुर. प्रखंड क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर सोन नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. पूर्णिमा पर महिला, पुरुष व बच्चों ने सुबह चार बजे से ही सोन नदी में जाने का तांता लगा रहा. महिलाओं द्वारा गीत भजन गाते सोन नदी में डुबकी लगायी तथा आस्था के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोन नदी में तुंबा,रसूलपुर, बंजारी सूर्य घाट, अकबरपुर, जमुआ घाट पर पूजा ध्यान कर दान करते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >