एक में किया गया चयन दूसरी चढ़ी हंगामे की भेंट

सिरदला : गुरुवार को सिरदला प्रखंड के घघट पंचायत में रिक्त सेविका सहायिका का चयन को लेकर दो वार्डो में आम सभा का आयोजन किया गया.इसमें वार्ड नं 12 कारीगिद्घि गाव में अंचल अधिकारी ठुइयाँ उरांव और महिला पवेक्षक प्रियंका कुमारी एवं पुलिस बल के मौजूदगी में आम सभा का आयोजन कर सेविका के पद […]

सिरदला : गुरुवार को सिरदला प्रखंड के घघट पंचायत में रिक्त सेविका सहायिका का चयन को लेकर दो वार्डो में आम सभा का आयोजन किया गया.इसमें वार्ड नं 12 कारीगिद्घि गाव में अंचल अधिकारी ठुइयाँ उरांव और महिला पवेक्षक प्रियंका कुमारी एवं पुलिस बल के मौजूदगी में आम सभा का आयोजन कर सेविका के पद पर रेणु देवी तथा सहायिका के पद पर बबीता कुमारी का चयन किया गया. वार्ड नं 05 मंझौली के सामुदायिक भवन पहुंचा में आयोजित आम सभा में ग्रामीणों के हो हल्ला पर प्रयवेक्षिका प्रियंका कुमारी बगैर नियोजन किए वापस लौट गई.

आवेदन कर्ता दिव्या भारती ने बताया कि वार्डो नं 05 के तथा पोषक क्षेत्र में होने के बावजूद मैपी पंजी में गड़बड़ी कर उनको वार्डो नं 07 जो रजौंध गाव में है वहां कर दिया गया. साथ ही क्रमांक तोड़कर 06 ठवे स्थान पर के आवेदनकर्ता को चयन करने की तैयारी कर लिया गया था. पर वार्ड सदस्य कुलदीप प्रसाद की सूझबूझ से अवैध बहाली को रोका गया. इसके कारण आम सभा भंग हो जाने से चयन प्रक्रिया तत्काल स्थगित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >