रोहतास में दुष्कर्म के बाद छात्रा की कर दी हत्या

शिवसागर (रोहतास) : शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने घर में घुस कर छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, लड़की घर में अकेली थी. उसके दो छोटे भाई-बहन पढ़ने गये थे और मां गांव के मिडिल स्कूल में रसोइया […]

शिवसागर (रोहतास) : शिवसागर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने घर में घुस कर छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, लड़की घर में अकेली थी. उसके दो छोटे भाई-बहन पढ़ने गये थे और मां गांव के मिडिल स्कूल में रसोइया है, जो स्कूल में ही थी.
स्कूल में लंच के बाद जब उसका भाई घर पहुंचा, तो बाहर से दरवाजा की कुंडी लगी थी. भाई कुंडी खोल घर के अंदर गया, तो बड़ी बहन को अर्धनग्न स्थिति में खून से लथपथ पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो ग्रामीण व परिजन भड़क उठे और शव उठाने से रोक दिया.
लोग घटनास्थल पर एसपी व डीएम को बुलाने की जिद्द पर अड़े थे. वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी का कहना था कि शुरुआती जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की पुष्टि हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >