गंगाढ़ी गांव में घर में घुसे चोर, बंदूक व जेवर ले उड़े

दिनारा : गंगाढ़ी गांव में किसान राम कुमार साह के घर शनिवार की रात मूसलाधार बारिश का लाभ उठा कर चोरों ने दो नाली बंदूक सहित गहना, कपड़ा व नकद रुपये चुरा ले गये. घरवालों को चोरी की जानकारी सुबह हुई. प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि चोरी के संबंध में राम कुमार साह […]

दिनारा : गंगाढ़ी गांव में किसान राम कुमार साह के घर शनिवार की रात मूसलाधार बारिश का लाभ उठा कर चोरों ने दो नाली बंदूक सहित गहना, कपड़ा व नकद रुपये चुरा ले गये. घरवालों को चोरी की जानकारी सुबह हुई.

प्रभारी थानाध्यक्ष विजय शंकर ने बताया कि चोरी के संबंध में राम कुमार साह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि चोर रात में छत से होकर घर में घुस गये और दो नाली बंदूक, 24 हजार नकद, गहने, कपड़े आदि चुरा ले गये. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात की जा रही है.
पटेलनगर में मां ने की पियक्कड़ बेटे की पिटाई
कोचस. पटेलनगर वार्ड छह में एक मां द्वारा बड़े बेटे की नशे की लत से परेशान होकर पुत्र और बेटी के साथ मिल कर बड़े बेटे की धुनाई की. यहां नशे की हालत में पहुंचे युवक ने मां और अपने छोटे भाई सहित अन्य पर मारपीट करने की शिकायत थाने में की. यहां छोटा भाई श्रवण कुमार ने बताया कि पिता श्रीकांत चौधरी दिल्ली में रहते है. रुपये की मांग की जाती है. रुपये नहीं देने पर मारपीट-गाली गलौज किया जाता है. मां को भी जख्मी कर दिया है. इस शिकायत के बाद सोनू कुमार को डांट फटकार के साथ ही उसे जिम्मेदारी की नसीहत दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >