रोहतास : कीचड़ में बैठ पढ़ाई कर जताया विरोध

राजपुर : प्रखंड की बरांव पंचायत अंतर्गत विशुनपुर गांव के वार्ड नंबर एक अंतर्गत मुख्य पथ में साल भर रह रहे जलजमाव से परेशान गांव के बच्चों ने कीचड़ में बैठ पढ़ाई करते हुए सड़क व नाली निर्माण की मांग की. लोगों ने बताया कि विगत पांच वर्षों से ज्यादा समय से मुख्य पथ में […]

राजपुर : प्रखंड की बरांव पंचायत अंतर्गत विशुनपुर गांव के वार्ड नंबर एक अंतर्गत मुख्य पथ में साल भर रह रहे जलजमाव से परेशान गांव के बच्चों ने कीचड़ में बैठ पढ़ाई करते हुए सड़क व नाली निर्माण की मांग की. लोगों ने बताया कि विगत पांच वर्षों से ज्यादा समय से मुख्य पथ में ललित यादव, रामबिशुन राम, अमर सिंह के दरवाजे एवं दूसरी जगह रामतलिका सिंह, सत्यनारायण चंद्रवंशी के दरवाजे पर 200 मीटर में जलजमाव की स्थिति है. उन्होंने बताया कि इस पथ से रोतावा, सुअरा व कुशधर समेत कई अन्य गांवों के लोगों आते-जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >