नगर पर्षद का विपक्ष जागा, शहर में ठप पड़े विकास के लिए दिखी खासी बेचैनी

सासाराम : वर्ष 2017-18 में करीब छह माह तक मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच विवाद के कारण शहर का विकास ठप रहा. कुछ माह ठीक चला, तो वर्तमान वर्ष में करीब सात माह से विकास कार्य ठप है. इसके कारण वर्ष 2019-20 का अब तक बजट भी पारित नहीं हो पाया है. ठोस […]

सासाराम : वर्ष 2017-18 में करीब छह माह तक मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच विवाद के कारण शहर का विकास ठप रहा. कुछ माह ठीक चला, तो वर्तमान वर्ष में करीब सात माह से विकास कार्य ठप है. इसके कारण वर्ष 2019-20 का अब तक बजट भी पारित नहीं हो पाया है. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल उप विधि 2019 का अनुमोदन, नगर भवन के दुकानों का आवंटन मुख्यमंत्री शहरी नाली गली योजना आदि महत्वपूर्ण विकास के कार्य नहीं हो पाये हैं.

इसको लेकर विपक्ष जागरूक हुआ है. विपक्ष की नेता पूनम देवी के नेतृत्व में करीब 18 पार्षदों ने पत्र लिख मुख्य पार्षद कंचन देवी को नगरपालिका अधिनियम के अधीन अधिरोपित कर्तव्य प्रयोग में लगातार बरती जा रही अक्षमता के प्रति ध्यान दिलाया है. पार्षदों ने सोमवार को लिखे पत्र में कहा है कि बोर्ड की बैठक प्रति माह होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.
दिसंबर 2018 के बाद 30 जुलाई 2019 को बैठक हुई थी. एक माह से अधिक समय बीत गया लेकिन बैठक में क्या निर्णय हुआ, इसकी जानकारी न तो कार्यपालक पदाधिकारी को है और न पार्षदों को. क्योंकि अब तक उक्त बैठक की कार्यवाही की प्रति उपलब्ध नहीं करायी गयी, जो कि आपके अधिकार में है. जबकि, कार्यवाही की प्रति उपलब्ध कराने के लिए बैठक से पूर्व 27 जुलाई 2019 को ही लिखित अनुरोध किया गया था.
ये सब कार्य दर्शाते हैं कि आपके द्वारा जानबूझ कर कृत्यों व कर्तव्यों को करने से इन्कार या उपेक्षा की जा रही है. आपका यह कृत्य शहर के हित में नहीं है. अगर आपको अपना कर्तव्य नहीं निभाया जा रहा है, तो आपको इस पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. इसलिए शहर के बाधित कार्यों को पूरा करने के लिए बोर्ड की बैठक बुलायी जाये.
देखना है कि पार्षदों की मांग पर मुख्य पार्षद कितनी सजग होती हैं. क्या बोर्ड की बैठक आहूत होगी? क्या नगर पर्षद का बजट पारित होगा? यह सब बोर्ड की बैठक पर निर्भर होगा, जिसके आसार बहुत कम नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >