रोहतास : प्रेमी को गोली मार प्रेमिका को ले गये परिजन

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : अकोढ़ीगोला के बिशुन बिगहा गांव के पास प्रेमी को गोली मार कर प्रेमिका को उसी के परिजन साथ लेकर फरार हो गये. घायल युवक दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप निवासी राजेंद्र सिंह यादव का पुत्र धीरज यादव है, जिसका इलाज डेहरी के एक क्लिनिक में किया जा रहा है. प्रेमिका भी उसी […]

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : अकोढ़ीगोला के बिशुन बिगहा गांव के पास प्रेमी को गोली मार कर प्रेमिका को उसी के परिजन साथ लेकर फरार हो गये. घायल युवक दरिहट थाना क्षेत्र के बेरकप निवासी राजेंद्र सिंह यादव का पुत्र धीरज यादव है, जिसका इलाज डेहरी के एक क्लिनिक में किया जा रहा है. प्रेमिका भी उसी के गांव की बतायी जाती है, जिसकी शादी हो चुकी है. युवक के साथ प्रेमिका एक माह से फरार थी. बुधवार को प्रेमिका को लेकर प्रेमी अकोढ़ीगोला के बिशुन बिगहा के समीप से गुजर रहा था. तभी प्रेमिका के परिजनों ने युवक पर गोली चला दी और महिला को साथ ले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >