19 को होगा चुनाव, पार्षदों को भेजी जाने लगी सूचना

सासाराम कार्यालय : जिला मुख्यालय स्थित सासाराम नगर पर्षद के मुख्य पार्षद पद के चुनाव की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है. आगामी 19 जुलाई को मुख्य पार्षद का चुनाव होगा. इसके लिए पार्षदों को जिला निर्वाचन कार्यालय से सूचना भेजी जाने लगी है. चुनाव के लिए प्रेक्षक के रूप में एडीएम स्तर के […]

सासाराम कार्यालय : जिला मुख्यालय स्थित सासाराम नगर पर्षद के मुख्य पार्षद पद के चुनाव की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है. आगामी 19 जुलाई को मुख्य पार्षद का चुनाव होगा. इसके लिए पार्षदों को जिला निर्वाचन कार्यालय से सूचना भेजी जाने लगी है.

चुनाव के लिए प्रेक्षक के रूप में एडीएम स्तर के अफसर की प्रतिनियुक्ति होगी. इस संबंध में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बताया कि नियत तिथि को मुख्य पार्षद का चुनाव होगा. इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
ज्ञातव्य हो कि नप की मुख्य पार्षद कंचन देवी का नौ जून को दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था. विपक्षी की अविश्वास की रणनीति के मद्देनजर कंचन देवी ने 13 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
तब से मुख्य पार्षद का पद खाली पड़ा है. वर्तमान समय में उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो कार्यकारी मुख्य पार्षद का पद संभाल रहे हैं. अब 19 जून को नयी मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधि और तेज हो गयी है.
पार्षदों का एक धड़ा कंचन देवी के नेतृत्व में पुन: सरकार गठन का दावा कर रहा है, जिसने अपना स्लोगन अब की बार 25 पार का दिया है. वहीं, विपक्षी खेमे में कोई स्लोगन तो नहीं लेकिन वार्ड नौ की पार्षद पूनम सिंह का नाम चल रहा है. दोनों खेमों में जीत के प्रति दावे प्रति दावे जारी हैं. देखना है कि 19 जुलाई को कौन मुख्य पार्षद का ताज पहनती हैं.
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल पांडेय प्रेक्षक होंगे. मुख्य पार्षद का चुनाव नगर पर्षद के सभागार में होगा. संभवत: 11 बजे दिन से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बार मुख्य पार्षद के चुनाव के बाद कुर्सी तीन साल के सुरक्षित मानी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >