सासाराम शहर : जिले में बारिश व तेज हवा से लगातार ब्रेक डाउन, फलेक्चूएशन, फोल्ट समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमडी प्रत्यय अमृत, संजीवन सिन्हा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की. इसमें तेज हवा व बारिश में विद्युत आपूर्ति में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली.
अब ऊर्जा मित्र एप से मिलेगी बिजली गड़बड़ी की जानकारी
सासाराम शहर : जिले में बारिश व तेज हवा से लगातार ब्रेक डाउन, फलेक्चूएशन, फोल्ट समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएमडी प्रत्यय अमृत, संजीवन सिन्हा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की. इसमें तेज हवा व बारिश में विद्युत आपूर्ति में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं […]

इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि बरसात के दिनों में ब्रेक डाउन व बिजली फलेक्चुएशन की समस्या ज्यादा होती है. इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ता विभाग के अधिकारी व पीएसएस में लगातार फोन करते हैं, जिससे विभाग के अधिकारी व कर्मी का फोन लगातार बीजी रहता है. इससे उपभोक्ताओं तक समस्या की जानकारी पहुंचाने में कठिनाई होती है.
इसके लिए विभाग ऊर्जा मित्र एप शुरू कर रहा है. इससे रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को जोड़ा जायेगा. इससे जिले में जहां भी विद्युत आपूर्ति में परेशानी होगी. उपभोक्ताओं के मोबाइल पर इसकी सूचना चली जायेगी. विभाग द्वारा इस एप से शुरू होने से जहां उपभोक्ताओं को अासानी से सूचना मिलेगी, वहीं अधिकारियों को भी फोन की परेशानी से निजात मिलेगी. इस दौरान बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों समेत कर्मी भी मौजूद थे.
1607 किसानों ने लिया कृषि कनेक्शन
सासाराम शहर. जिले भर में किसानों की सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार द्वारा चलाये गये कृषि कनेक्शन शिविर के तहत सासाराम डिवीजन के 1607 किसानों ने कृषि कनेक्शन कराया है.
इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रविण ने बताया कि हर सप्ताह प्रखंड स्तर पर शिविर लगा कनेक्शन दिया जा रहा था. इस कनेक्शन के माध्यम से किसान कम मूल्य बिजली दर के साथ अपनी बिजली जला सकते हैं. इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था जहां सुदृढ़ होगी, वहीं इस योजना के माध्यम से उनकी आर्थिक बचत भी होगी.