सासाराम (रोहतास) : जिले की चार पैक्स की संपत्तियों की नीलामी होगी. इन पैक्स पर दी सासाराम-भभुआ को-ऑपरेटिव बैंक का करीब 3.99 करोड़ रुपया बकाया है. चारों पैक्स पर 2015 से बकाया है. पिछले बुधवार को दी सासाराम-भभुआ को-ऑपरेटिव बैंक की बोर्ड की बैठक में सभी चारों बकायेदार पैक्स के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्णय लिया गया.
इस संबंध में बैंक के विधि प्रभारी मंजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बैंक की बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें पडुरी पैक्स, सिकरिया पैक्स, राजनडीह पैक्स व सेंदुआर पैक्स के विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर करने का निर्णय लिया गया.
उन्होंने बताया कि पडुरी पैक्स पर 5271193.15 रुपये, राजनडीह पैक्स पर 8345290 रुपये, सिकरिया पैक्स पर 12537379.62 रुपये व सेंदुआर पैक्स पर 13789676.42 रुपये बकाये हैं. सीसी के रुपये के लिए 2015 से अधिभार दायर किया गया था. यदि वाद के निबटारे के दौरान बकाया जमा नहीं हुआ, तो पैक्सों की संपत्ति की नीलामी की जायेगी.
भागलपुर : खराब सड़क बनाने के मामले में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पर कार्रवाई
भागलपुर : एनएच अंचल, भागलपुर के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर लक्ष्मीनारायण सिंह पर विभागीय कार्रवाई की गयी है. इनके एक वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गयी है. यह मामला तब का है जब वे पथ प्रमंडल, मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता थे. उस समय सीएमबीडी के तहत छपवा-हरसिद्धी-सेवराहा पथ के निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर हुई थी. जांच रिपोर्ट में इस मामले में इंजीनियर को दोषी बताया गया था.
इससे पहले पथ निर्माण विभाग कार्य प्रमंडल, भागलपुर के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जनार्दन प्रसाद सिंह कश्यप एवं तत्कालीन जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार सिंह पर विभागीय की गयी थी. पथ प्रमंडल, मोतिहारी में जब कार्यपालक अभियंता थे, तो सीएमबीडी के तहत छपवा-हरसिद्धी-सेवराहा पथ में आइआरक्यूपी कार्य की उड़नदस्ता प्रमंडल की जांच में अनियमितता उजागर हुई थी.
