कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 बेंच गठित

सासाराम : विभिन्न प्रकार की मुकदमों के निबटारे के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा. इसकी तैयारी न्यायालय प्रशासन पूरी कर ली है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों के निबटारे के लिए अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता को जिम्मेदारी दी गयी है. अधिक से अधिक मुकदमों की निबटारा के लिए […]

सासाराम : विभिन्न प्रकार की मुकदमों के निबटारे के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा. इसकी तैयारी न्यायालय प्रशासन पूरी कर ली है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों के निबटारे के लिए अलग-अलग न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता को जिम्मेदारी दी गयी है.
अधिक से अधिक मुकदमों की निबटारा के लिए जिला जज ने लोक अदालत में 11 बेंच गठित किया है. जिसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व न्यायालय कर्मी शामिल रहेंगे.
जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पीएन राय ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में एमवी क्लेम, बैंक, सुलहनीय फौजदारी के अलावा सिविल प्रकृति के वैसे सभी वादों को निष्पादित किया जायेगा, जिसमें पक्षकार सहमत हो. अदालत को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं, बैंक व बीमा कंपनी व प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी.
11 बेंच पीठ में शामिल अधिकारी
बेंच एक में मेट्रोमोनियल में अवधेश कुमार दूबे, प्रधान न्यायाधीश, सरदार विनय सागर सिंह अधिवक्ता, बेंच कलर्क किशोर कुमार सिन्हा, पीउन विंध्याचल विश्वकर्मा. बेंच दो में सिविल व क्लेम एडीजे राजीव कुमार, अधिवक्ता अनिल कुमार,बेंच कलर्क आनंद मोहन सिंह, पीउन श्रीनाथ चौधरी.
बेंच तीन में बैंक्स रिलेक्टेड एडीजे अनंत सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार यादव, बेंच कलर्क चंदन कुमार सिन्हा, पीउन विनोद कुमार. बेंच चार में करहगर, कोचस, नोखा एडीजे गोपाल जी, अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार सिंह, बेंच कलर्क मासुम राजा, पीउन रनजीत सिंह.
बेंच पांच में सासाराम, शिवसागर, चेनारी एडीजे राजेश कुमार बच्चन, अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव, बेंच कलर्क अमरेन्द्र कुमार राय, पीउन मोहम्मद अफताब आलम. बेंच छह में बैंक्स एडीजे आशुतोष कुमार, अधिवक्ता बैरिस्टर पाठक, बेंच कलर्क रंजीत कुमार सिंह, पीउन सुरेंद्र सिंह. बेंच सात में ऑल क्रिमिनल, माप-तौल व श्रम सीजेएम अभिषेक कुमार भान, अधिवक्ता शफिक जावेद, बेंच कलर्क शेह नवाज आलम, पीउन परशुराम सिंह. बेंच आठ में टेलीफोन एसीजेएम छह पुनीत मालवीय, अधिवक्ता दिनेश सिंह, बेंच कलर्क रमेश कुमार, पीउन रामाशंकर सिंह.
बेंच नौ में सासाराम, कोचस, चेनारी, शिवसागर, करगहर व नोखा सबजज सुनील कुमार चौबे, अधिवक्ता रविद्र चतुर्वेदी, बेंच कलर्क विनय शंकर सिंह, पीउन राजेंद्र प्रसाद सिंह. बेंच 10 में सासाराम, चेनारी, शिवसागर, करगहर, कोचस व नोखा एसडीजेएम राघवेंद्र नारायण सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र पाठक, बेंच कलर्क दीपक कुमार पांडेय, पीउन मनोज कुमार. बेंच 11 में सासाराम अनुमंडल विद्युत विभाग न्यायिक दंडाधिकारी विभा रानी, अधिवक्ता मीरा कुमारी, बेंच कलर्क राजेंद्र कुमार, पीउन संतोष कुमार शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >