बालू माफियाओं के खिलाफ छापा

डेहरी सदर : नगर थाना क्षेत्र के सुअरा में अवैध तरीके बालू डंप कर रखे बालू पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ व खनन विभाग ने विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप छापेमारी किया. इस कार्रवाई में विभिन्न थाने पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे. प्रशासन के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. […]

डेहरी सदर : नगर थाना क्षेत्र के सुअरा में अवैध तरीके बालू डंप कर रखे बालू पर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ व खनन विभाग ने विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप छापेमारी किया. इस कार्रवाई में विभिन्न थाने पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे. प्रशासन के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन के आने की भनक लगते ही बालू माफिया फरार हो गये.

प्रशासन ने बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से डंप कर रखे गये लाखों रुपये के बालू जब्त किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बालू लदे 13 विभिन्न जगहों से बालू लदे वाहनों को जब्त किया. इस छापेमारी में एसडीएम लाला ज्योतिनाथ शाहदेव, एसडीपीओ संजय कुमार सहित खनन विभाग के अधिकारीव काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.
खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. हालांकि, अवैध बालू डंप कर बालू का धंधा धड़ल्ले से कई जगहों पर चल रहा है. अवैध तरीके से डंप कर रखे गये बालू को माफिया रात में ट्रकों पर ल़ोड कर गंतव्य स्थान तक भेजते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >