रोस्टर के आधार पर जमा हो रहा वृद्धजन सम्मान पेंशन का फॉर्म

दिनारा/चेनारी : वृद्धजनों के सम्मान में पेंशन योजना एक मार्च से लागू हो गयी है. जिसके लिए दिनारा प्रखंड कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए जिले के सबसे बड़े प्रखंड में अधिक भिड़ होना स्वाभाविक है. पंचायत वार रोस्टर बना कर फाॅर्म जमा कराने के निर्णय […]

दिनारा/चेनारी : वृद्धजनों के सम्मान में पेंशन योजना एक मार्च से लागू हो गयी है. जिसके लिए दिनारा प्रखंड कार्यालय में आरटीपीएस काउंटर पर फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए जिले के सबसे बड़े प्रखंड में अधिक भिड़ होना स्वाभाविक है.

पंचायत वार रोस्टर बना कर फाॅर्म जमा कराने के निर्णय से आवेदकों को थोड़ी राहत मिली है. बीडीओ बिनोद कुमार प्रसाद ने बताया कि फाॅर्म जमा करने के लिए पंचायतवार रोस्टर बनाया गया है. रोस्टर के तीन चरणों में आवेदन जमा होंगे. प्रथम चरण एक मार्च प्रारंभ है.
दूसरा चरण नौ मार्च व तीसरा चरण 16 मार्च से शुरू होगा. योजना के तहत 60 वर्ष के उपर के सभी वृद्धों को राज्य सरकार की तरफ से हर महीने पेंशन प्रदान की जायेगी. यह पेंशन उन्हें आजीवन मिलेगी. उक्त पेंशन का आवेदन जमा करने के बाद काउंटर पर अावेदकों को पावती रसीद भी उपलब्ध कराया जायेगा.
इस योजना में बड़े पैमाने पर आवेदन आने की संभावना को देखते हुए पंचायत सचिव के साथ सभी पंचायत कर्मियों को पंचायत रोस्टर के अनुसार प्रखंड कार्यालय में उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया है. प्रथम चरण एक मार्च से शुरू है जिसमें तेनुअज, लिलवंछ, अकोढ़ा, भानपुर, बिसिकला, महरोड़, समहुती, चिल्हरूआ, हरविंशपुर, राजपुर, करंज, दिनारा, सरांव, अरंग व करहंसी पंचायतों का फॉर्म छह मार्च तक जमा हो चुका है.
अब सात मार्च को भूई, गुनसेज, भड़सरा व मेदनीपुर, आठ मार्च को सैसड़, बलिया जमरोढ़ पंचायतों को शामिल किया गया है. आठ मार्च को पहला चरण समाप्त होने के बाद इसी क्रम में द्वितीय चरण नौ, 11, 12, 13, 14 व 15 मार्च तथा तीसरा चरण 16, 18, 19, 20, 23 व 25 मार्च तक चलेगा. आवश्यक दस्तावेज आवेदन पत्र दो प्रतियों में दो रंगीन फोटाे बैंक पासबुक की छायाप्रति व आधार कार्ड लगा कर फाॅर्म के साथ लगाकर जमा करना होगा.
उधर, चेनारी में आरटीपीएस कार्यालय पर पेंशन के निबंधन के लिए आवेदन जमा करने के लिए जुटने लगे है. प्रशासन द्वारा भी आवेदन को होनेवाली भीड़ को देखते हुए पहले से ही तैयारी की गयी है. बीडीओ नीरज आनंद ने बताया कि भीड़ को देखते हुए लाभार्थियों की सुविधा आरटीपीएस काउंटर पर दो अलग से काउंटर बनाये गये हैं. आवेदनों को वरीय पदाधिकारी स्वीकृत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >