रोहतास : प्रधान लिपिक के 30 हजार रुपये उड़ाये

रोहतास : फोन पर एटीएम ब्लॉक होने की सूचना देकर एटीएम कार्ड और ओटीपी नंबर हासिल कर साइबर अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के प्रधान लिपिक शिवशंकर गिरि के 30 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर शुक्रवार को कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि मैं बैंक मैनेजर बोल […]

रोहतास : फोन पर एटीएम ब्लॉक होने की सूचना देकर एटीएम कार्ड और ओटीपी नंबर हासिल कर साइबर अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के प्रधान लिपिक शिवशंकर गिरि के 30 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर शुक्रवार को कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि मैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं शिव शंकर गिरि जी, आपका एटीएम कार्ड बंद हो जायेगा.
आप अपना एटीएम कार्ड के 16 अंकों का नंबर जल्दी से बताएं नहीं तो आधे घंटे के भीतर एटीएम ब्लॉक हो जायेगा. उसने पहले एटीएम नंबर और दोबारा फोन कर ओटीपी हासिल कर लिया. फोन पर बात करते देख जब कार्यालय के कर्मियों ने पूछा कि इतनी लंबी बात किससे कर रहे थे, तो उन्होंने फोन पर हुई बात की जानकारी लोगों को दी. इसके बाद लोगों ने कहा कि तुम्हारा पैसा खाते से गायब हो गया होगा. बैंक में जाकर जब खाते की जांच करवायी तो खाते में 30 हजार रुपये में से मात्र 78 रुपये ही बचे थे.
प्रधानलिपिक शिव शंकर गिरी ने बताया कि बड़े भाई की बेटी की शादी के लिए पैसा जुटा रहे थे. शाखा प्रबंधक व थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि इस तरह के फोन कॉल से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >