ऑटो-बस की टक्कर में कई यात्री जख्मी

गंभीर रूप से जख्मी लोगों को भेजा गया नवादा नरहट : गुरुवार को हिसुआ-नरहट रोड में झिकरुआ सूर्य मंदिर के पास हिसुआ की तरफ जा रही जय महावीर बस व नरहट की ओर जा रहे एक ऑटो में टक्कर हो गयी. इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को व्यापार मंडल के अध्यक्ष […]

गंभीर रूप से जख्मी लोगों को भेजा गया नवादा

नरहट : गुरुवार को हिसुआ-नरहट रोड में झिकरुआ सूर्य मंदिर के पास हिसुआ की तरफ जा रही जय महावीर बस व नरहट की ओर जा रहे एक ऑटो में टक्कर हो गयी. इसमें पांच लोग बुरी तरह घायल हो गये. घायलों को व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व झिकरुआ के ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ भेजा गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रासद ,एसआई मंगल सिंह, एएसआई अजय पासवान ने घटनास्थल का जायजा लिया.दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया गया है.दुर्घटना में घायलों की पहचान शमीमा खातून उम्र 80 वर्ष, सूफिया उम्र 25 वर्ष व उसकी बेटी आलिया तीन वर्ष तीनों छोटा शेखपुरा की रहनेवाली है.
सरिता देवी उम्र 40 वर्ष बड़ीपाली और रेणु कुमारी न्यू एरिया की रहनेवाली है. यह कुटनी बीघा नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नरहट में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी मसीह उद्दीन और मो हामिद ने हिसुआ हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उनके परिजन को फोन से जानकारी दी. घायलों को बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया है. जब्त ऑटो बीआर 27पी 0163 छोटा शेखपुरा के उमा चौधरी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >