अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपप्रमुख ने खोया विश्वास

करगहर : प्रखंड परिसर में गुरुवार को चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच उपप्रमुख ज्योति देवी के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में 15 सदस्यों ने ही भाग लिया. शेष 12 सदस्य अनुपस्थित रहे. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीयो मोहम्मद असलम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर हुए […]

करगहर : प्रखंड परिसर में गुरुवार को चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच उपप्रमुख ज्योति देवी के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में 15 सदस्यों ने ही भाग लिया. शेष 12 सदस्य अनुपस्थित रहे. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीयो मोहम्मद असलम ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर हुए चर्चा में कुल 27 सदस्यों में से 15 सदस्यों ने भाग लिया शेष 12 सदस्य अनुपस्थित रहे.

उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कराये गये मत विभाजन में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कुल 15 सदस्यों ने मतदान किया. उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान की पूरी प्रक्रिया कि जानकारी लिखित रूप में आज ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं अनुमंडलाधिकारी सासाराम को भेज दी जायेगी. इसके बाद एसडीओ के निर्देश पर उपप्रमुख के चुनाव के लिए तिथि की घोषणा कर चुनाव करायी जायेगी. मजिस्ट्रेट के तौर पर बीइओ कृष्ण कुमार सिंह तैनात थे.

गौरतलब है कि 28 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों के सदन में सेमरी पंचायत समिति के सदस्य व पूर्व प्रमुख गुड़िया देवी के निर्वाचन को चुनाव आयोग द्वारा फर्जी घोषित कर देने के बाद से आज तक खाली पड़ा है. जबकि उक्त सीट पर निर्वाचन आयोग के आदेश पर गत एक माह पूर्व मतदान भी संपन्न हो गया है, लेकिन मतों की गणना पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा देने चलते चुनाव परिणाम की घोषणा नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >