सासाराम : नये सीएस व एसीएमओ ने संभाला पदभार

सासाराम ऑफिस : चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जनार्दन शर्मा ने मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सीएस कक्ष में रोहतास के नये असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का पद ग्रहण किया. पदभार तत्कालीन प्रभारी सिविल सर्जन डॉ केके राय ने दिया. एसीएमओ का पद डॉ नंद किशोर प्रसाद सिंह ने व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का […]

सासाराम ऑफिस : चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जनार्दन शर्मा ने मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सीएस कक्ष में रोहतास के नये असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का पद ग्रहण किया.
पदभार तत्कालीन प्रभारी सिविल सर्जन डॉ केके राय ने दिया. एसीएमओ का पद डॉ नंद किशोर प्रसाद सिंह ने व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी का पद डॉ रामकेश्वर प्रसाद साहू ने ग्रहण किया.
इसके बाद पूर्व सीएस व एसीएमओ डॉ केके राय को विदाई दी गयी. गौरतलब हो कि रोहतास के सीएस डॉ नवल किशोर प्रसाद सिन्हा के सेवानिवृत्ति के बाद एसीएमओ डॉ केके राय मई से सीएस के प्रभार में थे, इनका भी तबादला बेतिया में सिविल सर्जन के पद पर हो गया है.
इस अवसर पर डीएस डॉ केएन तिवारी, डीपीएम संजीव मधुकर, डॉ प्रिय मोहन सहाय, डॉ राघवेंद्र, डॉ अजीत पाल चौधरी, डॉ धीरेंद्र नारायण, डॉ तपेश्वर प्रसाद, कौशलेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार मिश्रा, हसनैन अख्तर, सतीश कुमार सिंह, पिंटू राय, भवेश लाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >