बिक्रमगंज (सदर) : स्थानीय शहर के मुख्य तेंदुनी चौक पर हथियारबद्ध अपराधियों ने जदयू नेत्री अरुणा देवी पर फायरिंग की. घटना के संबंध में जदयू नेत्री अरुणा देवी ने बताया कि वह पटना से अपने ड्राइवर सहित जदयू की एक सभा के आयोजन के बाद अपने घर बिक्रमगंज अपनी निजी स्काॅर्पियो से आ रही थीं. इसी बीच उनकी गाड़ी के पीछे आ रही एक अन्य स्काॅर्पियो ने उनकी गाड़ी का ओवरटेक किया. उसमें ड्राइवर सहित दो लोग थे. नेत्री ने अपने वाहन को तेज रफ्तार से भगाने को कहा. कुछ तू-तू, मैं-मैं भी हुई.
जदयू नेत्री अरुणा पर फायरिंग
बिक्रमगंज (सदर) : स्थानीय शहर के मुख्य तेंदुनी चौक पर हथियारबद्ध अपराधियों ने जदयू नेत्री अरुणा देवी पर फायरिंग की. घटना के संबंध में जदयू नेत्री अरुणा देवी ने बताया कि वह पटना से अपने ड्राइवर सहित जदयू की एक सभा के आयोजन के बाद अपने घर बिक्रमगंज अपनी निजी स्काॅर्पियो से आ रही थीं. […]

इसी क्रम में बिक्रमगंज के मुख्य तेंदुनी चौक पर बुधवार को करीब 8:30 बजे रात को दोनों गाड़ियां पहुंची. अपराधी हाथा-पाई पर उतर गये तथा नेत्री को गाड़ी से खींचकर उतरने को कहते हुए गाली गलौंज करने लगे. इसी दौरान नेत्री ने अपने बचाव में एक अपराधी को थप्पड़ भी जड़ा. हो-हल्ला के कारण अपराधी वहां से अपनी स्कार्पियो गाड़ी के साथ भाग निकले. लेकिन पुनः कुछ ही क्षण में वह गाड़ी में सवार हुए. हथियार से लैस होकर मुख्य तेंदुनी चौक पर पहुंचकर निहत्थी खड़ीं जदयू नेत्री पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर शहरवासियों की चौक पर भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ को देख मौका पाते ही हथियार लेकर अपराधी वहां से फरार हो गये.
इस घटना से लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध अपना गुस्सा दिखाया व थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग करने लगे. घटना की जानकारी पाते ही एडीपीओ राजकुमार और एसडीएम विजयंत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व अपराधियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की बात कही तथा सड़क जाम हटवाया. जदयू नेत्री ने दोनों अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करा दी है.