स्कूल बस में टकराया ऑटो, आधा दर्जन घायल

ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया अकबरपुर : उचैला गांव के समीप जेम्स इंग्लिश स्कूल की बस में अनियंत्रित होकर ऑटो पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर में कराया गया. ग्रामीण बताते हैं […]

ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया

अकबरपुर : उचैला गांव के समीप जेम्स इंग्लिश स्कूल की बस में अनियंत्रित होकर ऑटो पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अकबरपुर में कराया गया. ग्रामीण बताते हैं कि स्कूली बस अपने बच्चों को उतारने के लिए सड़क के किनारे ब्रेक लगायी, तभी पीछे से तेजी से आ रही ऑटो बस से टकरा गयी,
जिसमें बैठे व्यक्ति मंजित कुमार मेहता, परक्षा, प्रियंका कुमारी, जमुआं ,बेबी देवी, बसकटिया, तारामणि, जमुआं, सुषमा देवी, उचैला, सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. डाॅ राज ऋषि ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं. गौरतलब है कि एक सप्ताह में यह ऑटो से तीसरी दुर्घटना है. ऑटो चालक अक्सर नाबालिग लड़के रहते हैं, जिसे ऑटो को सड़क पर काफी तेज चलाया करते हैं. कट मारने में अक्सर दुर्घटना घट जा रही हैं और कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >