पतपुरा पंचायत में चापाकल लगा, पर नहीं बना फर्श

इंद्रपुरी : डेहरी प्रखंड की पतपुरा पंचायत के डिलियां, भटौली, पांडेयपुर, ओझवलियां, दुर्गापुर, गौडैला, भड़कुडियां सहित पंचायत के कई गांवों में मुखिया द्वारा चापाकल तो लगवा दिया गया, लेकिन आज तक इसका जगत यानी नीचे का फर्श नहीं बनवाया गया है. चापाकल का पास पानी गिरने से कीचड़ फैल जा रहा है. डिलियां गांव के […]

इंद्रपुरी : डेहरी प्रखंड की पतपुरा पंचायत के डिलियां, भटौली, पांडेयपुर, ओझवलियां, दुर्गापुर, गौडैला, भड़कुडियां सहित पंचायत के कई गांवों में मुखिया द्वारा चापाकल तो लगवा दिया गया, लेकिन आज तक इसका जगत यानी नीचे का फर्श नहीं बनवाया गया है. चापाकल का पास पानी गिरने से कीचड़ फैल जा रहा है.

डिलियां गांव के वार्ड नंबर तीन के सदस्य दीपक कुमार, वार्ड दो के सदस्य राजेश कुमार गुप्ता, ओझवलियां के वार्ड चार के सदस्य रूंगता देवी, भटौली के वार्ड आठ की सदस्य तेतरा देवी, दुर्गापुर गांव के वार्ड नौ के सदस्य रामाशीष राम, भड़कुडिया गांव के वार्ड 12 के सदस्य लिलावती देवी, गौडैला गांव के वार्ड13 के सदस्य महेंद्र दूबे आदि का कहना है कि पंचायत के मुखिया द्वारा चापाकल लगाने में बरती गयी अनियमितता के खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है.

गांव के वार्ड में लगाये गये प्रत्येक चापाकलों का नीचे का फर्श नहीं बनवाया गया. इसे चापाकल के पास काफी कीचड़ हो जा रहा है. साथ ही सड़क पर पानी जमा हो जा रहा है. इससे सड़क खराब हो रहा है. उक्त लोगों ने बताया कि भटौली गांव के वार्ड आठ में पांच सौ मीटर पर दो- दो चापाकल लगाया गया. जिसका पानी सड़क पर ही बह रहा है. इसे पक्की सड़क खराब हो रही है. इस संबंध में पंचायत के मुखिया कलावती देवी ने बताया कि चापाकल का फर्श निर्माण कराने के लिए विभाग से राशि नहीं मिली है. राशि मिलने पर बनवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >