टीएचआर वितरण का जिला पार्षद ने किया निरीक्षण

निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र 137 सिकरिया किसी भी केंद्र पर 21 से ज्यादा बच्चे नहीं थे मौजूद काराकाट (रोहतास) : प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को टीएचआर का वितरण किया गया, जिसका निरीक्षण जिला पार्षद मुन्ना यादव ने किया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में 137 सिकरिया बंद पाया गया. आंगनबाड़ी केंद्र […]

निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र 137 सिकरिया

किसी भी केंद्र पर 21 से ज्यादा बच्चे नहीं थे मौजूद
काराकाट (रोहतास) : प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को टीएचआर का वितरण किया गया, जिसका निरीक्षण जिला पार्षद मुन्ना यादव ने किया. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में 137 सिकरिया बंद पाया गया. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143, 176, 141 पर दो किलो के हिसाब से टीएचआर वितरण किया गया. आंगनबाड़ी केंद्र 137 की सेविका पूनम कुमारी से निरीक्षण पंजी की मांग की गयी, तो पंजी सीडीपीओ के यहां होने की बात कही गयी. जब निरीक्षण पंजी सीडीपीओ के पास होने की बात की जानकारी ली गयी, तो नहीं बताने के शर्त पर कई सेविकाओं ने बताया कि कार्यालय से ही सीडीपीओ का आदेश है
कि कोई भी निरीक्षण पंजी की मांग करे, तो कार्यालय में होने की बात बता देना है. केंद्रों पर 21 बच्चे से ज्यादा किसी भी केंद्र पर नहीं मिले और टीएचआर दो किलो ही बांटा गया. जिला पार्षद ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रखा है. अभियान से खार खाये बीडीओ एवं सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों के खिलाफ कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं. सीडीपीओ श्वेता सिंह से पूछने पर बताया कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >