सासाराम ऑफिस : जिले भर में मंगलवार को इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गयी. भारती युवा कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया.
इसमें समाज में विशेष योगदान दे रही महिला राम कुमारी देवी ,राखी देवी, शकुंतला कुअंर आदि महिलाओं को बुके देकर सम्मानित किया गया. वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मनायी गयी व उनके चित्र पर मल्यापर्ण किया गया. मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुशवाहा , भानस रंजन, मनीष चौबे ,वकील चौहान, राजेश यादव, राजू कुमार, फैसल खां आदि थे. उधर सासाराम व्यवहार न्यायालय में इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व पटेल जयंती एक साथ कांग्रेस नेता नोटरी कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.
मौके पर वीरेंद्र प्रसाद सिंह, लोकेश तिवारी, बद्री नारायण चौबे, संजय तिवारी, मारकंडेय सिंह, राधा कृष्ण पांडेय, प्रभात कुमार सिंह,सगीर अहमद, अली हुसैन, इद्रीसी, डॉ0 राजेश गुप्ता, राधेश्याम सिंह, दिलबास अंसारी, आदि थे. उधर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने चौबे सदन में वरीय अधिवक्ता रामजी चौबे की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथी मनायी गयी. मौके पर दिनेश चन्द्र द्विवेदी,धनंजय सिंह पैगा, प् शीतल प्रसाद तिवारी, राम प्रवेश सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अनवर खां, सुदर्शन सिंह, भरत कुमार सिंह, दुर्गेश तिवारी आदि थे.
