अपराधियों ने कंपनी सराय मुहल्ले में की फायरिंग

घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की घटना जज कॉलाेनी व कोर्ट कैंपस के बीच है मुहल्ला सासाराम नगर : शहर के कंपनी सराय मुहल्ला स्थित पांडेय होटल के समीप सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया. इससे लोगों में दहशत फैल गया. जानकारी […]

घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की घटना
जज कॉलाेनी व कोर्ट कैंपस के बीच है मुहल्ला
सासाराम नगर : शहर के कंपनी सराय मुहल्ला स्थित पांडेय होटल के समीप सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया. इससे लोगों में दहशत फैल गया. जानकारी के अनुसार, कचहरी पेट्रोल पंप के पीछे पांडेय होटल के समीप रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे.
सूत्र बताते हैं कि एक अपराधी पांच मिनट तक जोर-जोर से मोबाइल से बात किया. उसके बाद बाइक से दो अपराधी नीचे उतर कर पश्चिम दिशा की ओर रुख कर करीब पांच फायरिंग किये. गोलियों की अावाज पर पड़ोस के निजी क्लिनिक से लोग निकले यह देख बाइक पर सवार हो सभी अपराधी पुराने जीटी रोड की ओर निकल गये.
स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मॉडल थाने को दी गयी. घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची तब तक वहां सन्नाटा हो गया था. पुलिस बल एक-दो बार अावाज लगा वापस लौट गयी. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि इस मामले में एक भी आदमी पुलिस के समक्ष नहीं आया और न ही इसकी लिखित जानकारी थाने को दी गयी है कि गोली क्यों चलायी, किसने चलायी. पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >