जाम है बेलगाम

अपनी-अपनी मरजी सासाराम (नगर) : ‘एक तो नीम दूजे चढ़ा करैला’ वाली कहावत को सड़क जाम ने चरितार्थ किया. मंगलवार को इसी कुव्यवस्था का कोपभाजन एक बार फिर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गुजरनेवाले सभी लोगों को बनाना पड़ा. लगभग साढ़े ग्यारह बजे ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से अचानक लगे जाम में फंसे […]

अपनी-अपनी मरजी

सासाराम (नगर) : ‘एक तो नीम दूजे चढ़ा करैला’ वाली कहावत को सड़क जाम ने चरितार्थ किया. मंगलवार को इसी कुव्यवस्था का कोपभाजन एक बार फिर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से गुजरनेवाले सभी लोगों को बनाना पड़ा. लगभग साढ़े ग्यारह बजे ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से अचानक लगे जाम में फंसे लोग प्रशासन के माथे ठिकरा फोड़ने में पीछे नहीं रहे.

लोग मुख्य रूप से चुनाव कराने जानेवाले कर्मियों को भी अपने गाड़ी के सरकने का इंतजार था कि जितनी जल्दी जाम समाप्त हो कि वह अपने गंतव्य की ओर कूच करें. चिलचिलाती धूप में बच्चे भूखे प्यासे लगभग आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >