आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की समीक्षात्मक बैठक

सासाराम (ग्रामीण) : आम आदमी पार्टी के सासाराम संसदीय क्षेत्र के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अभिषेक सिंह ने दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की. अध्यक्षता प्रभारी अभिषेक सिंह ने ही की. बैठक में सक्रिय भूमिका निभानेवाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. खास तौर […]

सासाराम (ग्रामीण) : आम आदमी पार्टी के सासाराम संसदीय क्षेत्र के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अभिषेक सिंह ने दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की. अध्यक्षता प्रभारी अभिषेक सिंह ने ही की. बैठक में सक्रिय भूमिका निभानेवाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

खास तौर पर संगठन के कोष पर चर्चा हुई तथा लोगों की समस्याओं तथा उसके निराकरण के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक में दामोदर सिंह, सत्येंद्र कुमार सत्या, औरंगजेब, अरुण कुमार व वैजयंती माला सहित कई नेताओं ने भाग लिया. नेताओं ने कहा कि कोष व समायाभाव के कारण संगठन को नुकसान पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >