गोड़ारी रामरूप हाइस्कूल में अधिक राशि वसूली की शिकायत मिली सही

डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने की जांच काराकाट :डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने गोड़ारी के रामरूप हाइस्कूल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है. सोमवार को एडीएम के नेतृत्व में टीम ने स्कूल में जांच की. जांच में विद्यालय से संबंधित कई खामियां पायी गयी है. विद्यालय में छात्रों से […]

डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
काराकाट :डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने गोड़ारी के रामरूप हाइस्कूल की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है. सोमवार को एडीएम के नेतृत्व में टीम ने स्कूल में जांच की. जांच में विद्यालय से संबंधित कई खामियां पायी गयी है. विद्यालय में छात्रों से अधिक राशि वसूलने का मामला सही पाया गया. इसकी पुष्टि छात्रों ने अलग अलग बयान में किया है.
18 सितंबर को काराकाट विधायक संजय सिंह यादव ने छात्रों व अभिभावकों के लगातार शिकायत पर रामरूप उच्च विद्यालय में जांच करने गये थे. जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं से विद्यालय द्वारा कई बार निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रामवृक्ष पासवान को छात्रों व कार्यकर्ताओं के बीच डांट फटकार लगायी थी. इसमें शिक्षक ने विधायक संजय सिंह यादव पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे के बाद विधायक संजय सिंह यादव ने डीएम, एसपी व आइजी को विद्यालय में जांच की सीडी सौपकर मामले की जांच कराने की मांग की थी.
डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर विद्यालय के जांच करने का आदेश दिया था. जांच टीम द्वारा विद्यालय में जांच की गयी. इस दौरान कई छात्र-छात्राओं से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायत सही मिली. विधायक द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट को बच्चों ने गलत बताया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार मौर्य ने जांच से संबंधित मामले में बताया कि ज्यादा राशि दूसरे शिक्षकों को लेने के लिए मैंने कोर्इ आदेश नहीं दिया था.
ज्यादा राशि सिर्फ इस लिए लिया गया कि छात्रों के कार्य के लिए लगातार बाहर जाना पड़ता है. एडीएम ने बताया कि छात्रों से अधिक राशि ली गयी है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार से इस सबंध में लिखित देने के लिए जिला मुख्यालय बुलाया गया है. जांच की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >