”दहेजमुक्त समाज के लिए जागरूकता जरूरी”

सासाराम कार्यालय : दहेज व बाल-विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है. लोगों को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करना होगा. इसके लिए जदयू के लोगों को आगे आना होगा. उक्त बातें जिला जदयू कार्यालय में रविवार को हुई पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार […]

सासाराम कार्यालय : दहेज व बाल-विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है. लोगों को इस कुप्रथा के विरुद्ध जागरूक करना होगा. इसके लिए जदयू के लोगों को आगे आना होगा.
उक्त बातें जिला जदयू कार्यालय में रविवार को हुई पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस कुप्रथा को खत्म करने का आह्वान किया है.
इस कुप्रथा के खत्म होने पर एक नये समाज के निर्माण के साथ नये युग की शुरुआत होगी. इसके लिए सभी को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा. बैठक में अनिल सिंह, सुनील रजक, अरूण सिंह, धनंजय भाई पटेल, अलख निरंजन, शोभा चंद्रवंशी, गीता कुशवाहा, किरन सिंह, संगीता सिंह, धनजी चौधरी, संजय पटेल, असलम अंसारी, मोद नारायण सिंह, वंश नारायण सिंह, सिकंजय सिंह, भरत चौधरी, त्रिलोकी राम, पप्पु पटेल, राम प्रवेश राम आदि शामिल थे. उक्त जानकारी प्रवक्ता रवि रंजन सिंह ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >