कोलगेटकर्मियों से एक लाख रुपये की लूट

घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस चेनारी : चेनारी थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर पलौधा पुल के समीप शाम चार बजे नकाबपोश तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर कोलगेटकर्मी से एक लाख रुपए नगद व 28,000 रुपये का चेक लेकर भाग गये. घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन तब […]

घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस
चेनारी : चेनारी थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर पलौधा पुल के समीप शाम चार बजे नकाबपोश तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखा कर कोलगेटकर्मी से एक लाख रुपए नगद व 28,000 रुपये का चेक लेकर भाग गये. घटना के बाद पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन तब तक लुटेरे भाग चुके थे.
कोलगेट कंपनी के कर्मचारी अगरेर थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी मोहम्मद सोनू ने बताया कि हमलोग कंपनी के द्वारा पैसा वसूलने के लिए चेनारी बाजार में आये थे. पैसा वसूल कर शाम चार बजे के समीप हम लोग अपने बोलेरो गाड़ी से सासाराम जा रहे थे,तभी एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने पीछा शुरू कर दिया. कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए बाइक को आगे खड़ा कर दिया और बोला कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे व गाड़ी से कैश बैग छीन लिया.और बैग लूट कर बदमाश भाग निकले.एक बदमाश ने हेलमेट तो दूसरे ने कपड़े से अपनी पहचान छुपा रखी थी.
पीछे बैठे बदमाश के पास पिस्टल था. दूसरे कर्मी मोहम्मद नवाजिश बोलेरो गाड़ी को चला रहा था. कोलगेट कर्मचारी के पास बैग में एक लाख रुपये व 28 हजार रुपये का चेक था. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दूरभाष पर दी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि कोलगेट कर्मचारियों थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >