बढ़ती गरमी में ठंडई की बढ़ी मांग

– शीतल पेय पदार्थो से सजने लगीं दुकानें सासाराम (नगर) : गरमी का प्रभाव जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ठंडे पेय व खाद्य पदार्थो की बिक्री तेज होने लगी है. जगह-जगह लगे ठेले व दुकान शीतल पेय पदार्थ यथा नींबू पानी, सत्तू का शरबत, खीरा व अन्य चीजों से सज गये हैं. सड़क से गुजरनेवाले […]

– शीतल पेय पदार्थो से सजने लगीं दुकानें

सासाराम (नगर) : गरमी का प्रभाव जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ठंडे पेय व खाद्य पदार्थो की बिक्री तेज होने लगी है. जगह-जगह लगे ठेले व दुकान शीतल पेय पदार्थ यथा नींबू पानी, सत्तू का शरबत, खीरा व अन्य चीजों से सज गये हैं. सड़क से गुजरनेवाले लोग चिलचिलाती धूप व गरमी में इन ठंडई का आनंद लेने से पीछे नहीं रह रहे हैं. घड़ों व सुराही की बिक्री भी तेज हो गयी है. लोग गरमी से बचने के तमाम वैकल्पिक व्यवस्था कर के ही घर से बाहर निकल रहे हैं.

गमछा, तौलिया व छाता धूप से बचने का सहारा बना हुआ है. कचहरी, पोस्ट ऑफिस चौक व धर्मशाला चौक समेत अन्य स्थानों पर आम, ईख व अन्य मौसमी फलों से सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है. गरमी को देखते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य संगठनों की तरफ से शहर के चौक-चौराहों व प्रमुख स्थानों पर प्याऊ खोलने की रणनीति बनायी जाने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >