शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं बच्चियां : उपेंद्र

सुविधा. डेहरी में इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन औरंगाबाद, रोहतास कैमूर, गया, नवादा गढ़वा व पलामू जिलों के स्टूडेंट्स काे होगा लाभ विद्यार्थियों को पटना जाने से मिलेगा छुटकारा कॉलेजों को संसाधनों से सुसज्जित करने पर बल डेहरी कार्यालय : शहर के डालमियानगर महिला कॉलेज में इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को […]

सुविधा. डेहरी में इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

औरंगाबाद, रोहतास कैमूर, गया, नवादा गढ़वा व पलामू जिलों के स्टूडेंट्स काे होगा लाभ
विद्यार्थियों को पटना जाने से मिलेगा छुटकारा
कॉलेजों को संसाधनों से सुसज्जित करने पर बल
डेहरी कार्यालय : शहर के डालमियानगर महिला कॉलेज में इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया. इग्नू के इस क्षेत्रीय कार्यालय से बिहार व झारखंड के सात जिलों के लोगों को पढ़ाई के क्षेत्र में फायदा होगा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि काराकाट लोक सभा क्षेत्र में हर स्तर पर शिक्षा का अलख जगाने के लिए मैं संकल्पित हूं. शिक्षा के क्षेत्र में बच्चियां काफी अच्छा कर रही हैं.
अभिभावकों को उन्हें और प्रोत्साहन देना होगा. इग्नू के इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से यहां के लोगों को अब पटना नहीं जाना पड़ेगा. इसके साथ ही बिहार के पांच जिले गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर के अलावा व झारखंड के दो जिले गढ़वा व पलामू के छात्रों को इसका फायदा होगा. शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है. कॉलेजों को संसाधनों से सुसज्जित किया जायेगा. छात्रों को कॉलेज आने-जाने के लिए अन्य कॉलेजों में भी बस सेवा की व्यवस्था की कोशिश की जा रही है.
समारोह में इग्नू के कुलपति रवींद्र कुमार ने कहा कि इग्नू उन छात्रों के लिए है, जो रोजगार के साथ अपनी शिक्षा की भूख को मिटाना चाहते हैं. दूरस्थ शिक्षा के लिए इग्नू बेहतर काम करता है. वहीं, क्षेत्रीय सेवाएं प्रभाग के निदेशक बीबी रेड्डी ने लोगों को विशेष जानकारी दी.
डालमियानगर महिला कॉलेज में शुरू हुई सुविधा
प्रत्येक जिले में खुलेंगे दो स्टडी सेंटर
इग्नू के इस क्षेत्रीय कार्यालय के समीप के सातों जिलों में दो-दो स्टडी सेंटर खोला जाएगा. उक्त बातें इग्नु के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी डॉ ओपी तिवारी ने कहीं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में औरंगाबाद व नवादा में स्टडी सेंटर नहीं हैं. बाकी, जिलों में एक-एक स्टडी सेंटर है. सभी जिलों में दो-दो स्टडी सेंटर खोलने की योजना है. जिलों में स्टडी सेंटर खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी. उन्हें किसी कार्य के लिए अब कहीं दूर नहीं जाना होगा.
इग्नू के कार्यालय खुलने से हर्ष
डेहरी में इग्नु के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त किया. समारोह में डालमियानगर महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, राधा शांता कॉलेज, तिलौथू के प्राचार्य अशोक सिंह, जेएलएन, कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, बिक्रमा सिंह, डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय, प्रो दिग्विजय सिंह, प्रो अजीत सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष रामपरिखा कुशवाहा, रालोसपा नेता जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, विमल सिंह, संजीत सिंह, किरण कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, कुमार रितेश सिंह, चुन्नू पांडेय, झुन्ना सिंह, संतोष चंद्रवंशी, जयनाथ वर्मा, विष्णु प्रसाद कुशवाहा, सतीश सिंह, बसंत प्रसाद, रवि शर्मा, बनारसी कुशवाहा, गिरिजाधारी पासवान, सुनील कुमार गुप्ता आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >