गोपालगंज में पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी से लूट, सरे राह पिस्टल दिखा लूट लिये 35 लाख के जेवर

उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव के समीप सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने पंजाब के अमृतसर के एक स्वर्ण व्यवसायी को टेम्पू से उतार कर पिस्टल के बल पर लगभग 35 लाख रुपए के जेवर व 20 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गये.

उचकागांव. उचकागांव थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव के समीप सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने पंजाब के अमृतसर के एक स्वर्ण व्यवसायी को टेम्पू से उतार कर पिस्टल के बल पर लगभग 35 लाख रुपए के जेवर व 20 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गये.

इस घटना के बाद हाइवे पर दोनों तरफ थोड़ी देर के लिए वाहन खड़े हो गये. लूटेरों के जाने के बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. घटना की सूचना पर पहुंची थावे व उचकागांव थाने की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित पंजाब के अमृतसर के तरन तारन रोड हरगुन ज्वेलर्स के थोक व्यवसायी अमरदीप सिंह बताया जाता है. व्यवसायी से करीब 750 सौ ग्राम सोने का जेवर तथा 20 हजार रुपए नकद लूटे गये है.

उचकागांव पुलिस घटना स्थल से व्यवसायी को अपने साथ लेकर थाने गयी. प्रत्यक्षदशिर्यो ने बताया कि सोमवार को ज्वेलरी कारोबारी मीरगंज शहर स्थित एक आभूषण दुकान में आभूषण की सप्लाई करने के बाद टेम्पू गोपालगंज जा रहे थे.

टेम्पू यात्रियों को लेकर जैसे ही गोपालगंज -मीरगंज मुख्य मार्ग पर वृन्दावन पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि पीछे से ओवर टेक कर बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर टेम्पू को रोक दिया.

इसके बाद आभूषण व्यवसायी को उतार कर गहने व नकद से भरे बैग को लूट लिया. पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने बताया कि अमरदीप सिंह ज्वेलरी कारोबारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >