भागलपुर में CSP बैंक लूटने आये लुटेरों ने कर दी ग्राहक की हत्या, गोली लगने से संचालक घायल

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है. मंगलवार को भागलपुर जिले में बैंक के सीएसपी को लूटने आये बदमाशों ने एक ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं सीएसपी संचालक हेमंत सिंह भी गोली मार दी, जिससे वो घायल हुए है.

भागलपुर. बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है. मंगलवार को भागलपुर जिले में बैंक के सीएसपी को लूटने आये बदमाशों ने एक ग्राहक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं सीएसपी संचालक हेमंत सिंह भी गोली मार दी, जिससे वो घायल हुए है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना मंगलवार दिन के करीब 12 बजे जिले के नारायणपुर चांदनी चौक स्थित CSP का है.

दो की संख्या में आये थे लुटेरे

लुटेरों की गोली से घायल सीएसपी संचालक हेमंत सिंह के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को नारायणपुर चांदनी चौक स्थित CSP में मोटरसाइिकल पर सवार दो लुटेरे आये. CSP के अंदर आते ही लुटेरों ने संचालक हेमंत सिंह को दो गोली मार दी. लुटेरों ने दूसरी गोली वहां उपस्थित सुनील मंडल को मारी जो उनके सिर में जा लगी. सिर में गोली लगने के बाद सुनील मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गोलीबारी के बाद दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल से फरार हो गये.

चेहरे पहचान लेने के कारण मारी गोली

घायल CSP संचालन को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया. बताया जाता है कि चेहरे पहचान लेने के कारण लुटेरों ने सुनील मंडल की हत्या कर दी. गोलीबारी के दौरान चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. लोग इधर-उधर भागने लगे. भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है. गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >