Bihar: जमुई में महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में बवाल, शव को रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम

Bihar News: जमुई में एक महिला सड़क हादसे का शिकार बन गयी. बाइक पर सवार महिला को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गयी. वहीं डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया और सड़क जाम किया.

बिहार के जमुई में एक महिला की मौत के बाद बवाल मचा है. सड़क हादसे में महिला की मौत होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित किया गया. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.

मृतका की पहचान सदर थाना के ढंड गांव निवासी पूजा कुमारी, पति मणि राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है आज सुबह महिला बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल नीमनवादा जा रही थी. अचानक पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. घटना सरारी गांव के समीप की बतायी जा रही है.

वहीं आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सक अनुपस्थित थे. अस्पताल में हंगामा करने के बाद परिजन शव लेकर शहर के कचहरी चौक पहुंच गये और बीच सड़क पर शव को रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. सिविल सर्जन और लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >